11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

Published on

  • केसी दुबे

भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली
अगले साल कई अफसर भेल को कहेंगे अलविदा, बेहतर परफारमेंस वालों की तलाश

भोपाल। यूं तो हर साल जून के माह का सिर्फ कर्मचारी ही नहीं बल्कि अफसरों के लिये खुशियों भरा होता है लेकिन वहीं कुछ के लिये उदासी भरा बन जाता है, कुछ को प्रमोशन मिलता है और कुछ को नहीं। इसी कड़ी में बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट आफिस में अपर महाप्रबंधक से लेकर महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार लेना शुरू कर दिये हैं।

भोपाल-झांसी यूनिट के साक्षात्कार लगभग पूरे हो गये हैं कुछ अन्य यूनिटों में साक्षात्कार का सिलसिला जारी है। खासतौर पर भोपाल यूनिट में 66 अपर महाप्रबंधक प्रमोशन की कतार में हैं । बड़ी बात यह है कि अपर महाप्रबंधक स्तर के कुछ अफसर 12 साल से महाप्रबंधक बनने की कतार में खड़े हुये हैं लेकिन इनमें से कुछ अफसरों के रिटायरमेंट में महज एक या देड़ साल बचा हुआ है ऐसे में क्या यह महाप्रबंधक बन पायेंगे या पीआरपी यानी रिटायरमेंट पूर्व प्रमोशन मिलेगा । यह सब तो प्रमोशन लिस्ट निकलने के बाद ही पता चल पायेगा।

फिलहाल 2014- 2015 एके गुप्ता,एनपी सनोडिया,एमी ठकार,अनुराग शुक्ला,2016- 2017 वीवी खरे, शिशिर कुमार बरनवार, सपन सुहाने, 2017-2018 नरेश सिंह, डॉ. रश्मि परमहंस, आरके कनोडिया, महेन्द्र कुर्रे, एसके बिश्वास, एके हरिप्रिया, मुकेश कुमार मरावी, 2019-2020 सुजित कुमार बिश्वास, तेजपाल सिंह सैनी, अशीष जैन, अशोक कुमार मल,मनोज निलांबर, एमके भगत, दिलीप कुमार, नीतू धमीजा, राजेश कुमार शर्मा, पीजेएम डिक्शन, धमेन्द्र सिंह, मनीष अग्रवाल, सुनिल कुमार भार्गव, 2021- 2022 संजीव सक्सेना, आरिफ अहमद सिद्विकी आदि के नामों की चर्चाऐं की जा रही हैं, लेकिन रिटायमेंट का कम समय रहने वालों के लिये परेशानी हो सकती है। वहीं जिन अफसरों के रिटायमेंट में 2 साल का समय शेष है और बेहतर परफारमेंस है तो इनमें से महाप्रबंधक बन सकते हैं।

यूं तो साक्षात्कार में जिन अफसरों की नौकरी 3 से 9 साल तक की बची है उन्होंने भी भाग लिया है। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि शीर्ष प्रबंधन इतनी लंबी अवधि वालों को प्रमोशन देगा या इनमें से भी बेहतर परफारमेंस वालो को फायदा पहुंचायेगा। खबर है कि इस साल 4 या 5 ही भोपाल यूनिट से महाप्रबंधक बन सकते हैं।

गौरतलब बात यह है कि पिछले साल शीर्ष प्रबंधन ने जिन अपर महाप्रबंधकों को महाप्रबंधक बनाया था क्या वह शॉप के अनुभवी थे तो क्या इस बार भी कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिलेगा। खबर है कि अगले साल कंपनी में कई वरिष्ठ अधिकारी रिटायर होने वाले हैं ऐसे में अनुभवी अफसरों की तलाश प्रबंधन कर रहा है। यह भी सही है कि कुछ अफसर अपनी अप्रोच का सहारा लेकर प्रमोशन पाने में सफल हो सकते है। ऐसे मामलो में दिल्ली के मुखिया की पैनी नजर रहेगी। अभी गत दिवस दिल्ली कॉरपारेट ने अपनी-अपनी मदर यूनिट में जाने वालों के तबादले भी किये। संभवत: यह आगे भी हो सकते हैं।

इस साल तीन महाप्रबंधक होंगे रिटायर

बीएचईएल भोपाल यूनिट में इस साल ही तीन महाप्रबंधक रिटायर होंगे। जानकारों का कहना है कि सितंबर 2026 एमएम,एलजीएक्स के महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल, अगस्त 2026 एमईडी की सीएमएक्स डॉ. पामिला सचदेवा और सितंबर 2026 सीएमजी, पीएमजी, डीटीजी के महाप्रबंधक गौतम मजूमदार भेल को अलविदा कहेंगे। ऐसे में तीन महाप्रबंधकों के पद तो खाली हो ही जायेंगे। ऐसा लगता है कि बेहतर परफारमेंस करने वाली इस मदर यूनिट को नये 5 महाप्रबंधक मिल सकते हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...