17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में विजयादशमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता माता...

दादाजी धाम मंदिर में विजयादशमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता माता की पूजन— साईंबाबा की पुण्यतिथि, शस्त्र पूजन, शमी के वृक्ष, अपराजिता के पौधे की पूजा-अर्चना

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में विजयादशमी पर्व पर जन जन के आधार जिनकी चारों दिशाओं में होती है जय जयकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता माता की विधि विधान से पंडित राजेंद्र पलिया ने यजमान श्री दादाजी गुरुदेव के बड़े पुत्र एवं श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य एवं भक्तों को पूरे विधि विधान से पूजन कराई गई। इस बाद में शस्त्र पूजन, दोपहर 12:00 बजे से सांईबाबा की पुण्यतिथि पर अभिषेक, पूजन, हवन आरती के पश्चात महाप्रसादी वितरण किया गया।

दशहरा या विजयादशमी का महत्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होता है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। यह पर्व आंतरिक बुराइयों जैसे क्रोध, लोभ और अहंकार को समाप्त करने का संकल्प लेने और सद्गुणों को अपनाने का प्रतीक भी है। दशहरे के दिन दादाजी धाम मंदिर शमी पौधे का पूजन भक्तों द्वारा की गई क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने रावण को हराने के बाद इस वृक्ष का पूजन किया था और पांडवों ने अपने शस्त्र इसी वृक्ष में छिपाए थे। 

यह भी पढ़िए : भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

इसके अलावा, अपराजिता का पौधा भी पूजनीय माना जाता है, क्योंकि इसे जीवन की बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने वाला पौधे की पूजन भक्तों द्वारा की गई। उपस्थित सभी भक्तों ने  पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह जानकारी शिवरतन नामदेव अध्यक्ष, श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...