19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के उत्पाद में राष्ट्र निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है – द्विवेदी...

भेल के उत्पाद में राष्ट्र निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है – द्विवेदी बीएचईएल द्वारा 52वीं एसआरजीएम नेवल गन की आपूर्ति तथा रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण

Published on

बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी 52वीं, सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) नेवल गन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । बीएचईएल के निदेशक (वित्त) आर. के. द्विवेदी ने, हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार की उपस्थिति में, हरी झंडी दिखाकर नेवल गन को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के लिए रवाना किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि बीएचईएल द्वारा विकसित यह नेवल गन, देश की सामरिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के साथ-साथ, रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता स्थापित की है । श्री रंजन कुमार ने बताया कि यह नेवल गन 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकती है । साथ ही लक्ष्य की स्थिति के आधार पर, विभिन्न प्रकार के गोला – बारूद का चयन करने में भी सक्षम है ।

कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राजेश कुमार द्विवेदी ने, मानव संसाधन विकास केंद्र तथा इसके परिसर में स्थित वेल्डिंग स्कूल भवन, में लगाए गए 300 किलोवॉट रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का भी लोकार्पण किया । अपने सम्बोधन में श्री द्विवेदी ने कहा कि इस पॉवर प्लांट से न केवल विद्युत लागत में बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी । रंजन कुमार ने भी कहा कि इससे ‘हरित भारत’ के लक्ष्य को नई गति मिलेगी ।

उल्लेखनीय है कि बीएचईएल हरिद्वार में आर. के. द्विवेदी की अध्यक्षता में, वित्त प्रमुख एवं ऑडिटर्स सम्मेलन का भी आयोजन किया गया । इस सम्मेलन में कंपनी की विभिन्न इकाइयों, कॉर्पोरेट कार्यालय तथा पावर सेक्टर्स के वित्त प्रमुखों एवं ऑडिटर्स ने भाग लिया । सभी प्रतिभागियों ने बीते वर्ष, वित्तीय प्रबंधन की दिशा में उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों, उनके परिणामों तथा उन्हें और बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।

इन अवसरों पर कॉर्पोरेट कार्यालय की कार्यपालक निदेशक श्रीमती एच. मालती एवं श्रीमती के. जी. विजयलक्ष्मी, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक के. कृष्णमोहन, संतोष कुमार गुप्ता तथा राहुल मिश्रा सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Read Also :- भेल लेडिज क्लब की महिलाएं तकनीकी रूप से इतनी सक्षम — राजवैद्य — एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया भेल ‘हेल्पिंग हैंड्स’ का अवलोकन

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...