भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने शनिवार देर रात वरिष्ठ उप महाप्रबंधक से अपर महाप्रबंधक की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी। कंपनी में 110 अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। भेल भोपाल यूनिट से 13 अफसर प्रमोशन पाने में सफल हो गये हैं। कारपोरेट द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार एके असाटी, अनुप खरे, अशोक कुमार, पिपले, भूपेन्द्र सिंह, डा. एमएम अरुण, जयदीप देशारंकर, यू एस सिदार, संगीता एस सक्सेना, प्रणव महाजन, राजेश कुमार परते, संदीप शर्मा, संजय राय को अपर महाप्रबंधक बनाया गया है। गौरतलब है कि फिलहाल अपर महाप्रबंधक की लिस्ट अटकी हुई है। संभवत: इस रिपीट साक्षात्कार के बाद जारी हो सकती है।
