— प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का उपयोग कार्य क्षेत्र में करने को किया प्रे
भेल भोपाल।
एचआरडी बीएचईएल भोपाल यूनिट में आर्टिजन हेतु 18 दिवसीय मल्टीस्किलिंग क्लासरूम सत्र का समापन बुधवार को हुआ। इसके मुख्य अतिथि महाप्रबंधक गौतम मजूमदार ने प्रतिभागियों से कार्यक्रम के विषय में प्रतिक्रिया जानी। साथ ही उन्होनें प्रतिभागियों को प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग कार्यक्षेत्र में करने को प्रेरित किया। मल्टीस्किलिंग सत्र को उन्होंने बीएचईएल भोपाल इकाई के टर्नओवर टारगेट की प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो चरण रखे गए हैं। प्रथम चरण में 18 दिवसीय क्लासरुम सत्र और द्वितीय चरण में 60 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे यूनिट उत्पाद प्रोफ़ाइल और व्यवहारिक इनपुट—सत्र, सामान्य इंजीनियरिंग इनपुट, टर्नर और मशीनिस्ट व्यापार पर सैद्धांतिक जानकारी (पारंपरिक मशीनों और सहायक उपकरणों के बारे में जागरूकता), सीएनसी मशीनों और सीएनसी प्रोग्रामिंग के बारे में जागरूकता (सीएनसी मशीनों और सीएनसी प्रोग्रामिंग का मूल), बहु-कौशल के ट्रेड का मूल्यांकन एवं योग के सत्र सम्मिलित किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, एचआरडी विभागाध्यक्ष स्वागता एस सक्सेना के अध्यक्षता में किया गया। इसमें कृष्ण चन्द्र सिंह (वरि प्रबन्धक), कीर्ति सिंह (प्रबन्धक), एमडी अतिक ख़ान, पीके सूर्यवंशी, सीके शर्मा, हरिचंद, प्रभाकर और महेंद्र यादव की सक्रिय भूमिका रही।
