नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। बीएचईएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पतरातु साइट पर तैनात महाप्रबंधक (ACC- पतरातु) नवीन प्रकाश का स्थानांतरण हीप (HEEP), हरिद्वार कर दिया गया है।
आदेश के तहत यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नवीन प्रकाश हरिद्वार में अपने वर्तमान ग्रेड और वेतनमान पर ही कार्यभार संभालेंगे। हरिद्वार ज्वाइन करने के बाद वे वहां के कार्यपालक निदेशक (ED) को रिपोर्ट करेंगे।
मंडल संभालेंगे पतरातु का अतिरिक्त प्रभार
जारी आदेश के अनुसार, नवीन प्रकाश अपना कार्यभार श्री सुशांत कुमार मंडल (महाप्रबंधक एवं परियोजना निदेशक, पतरातु) को सौंपेंगे। सुशांत कुमार मंडल पतरातु का कार्यभार संभालने के बाद पूर्व की तरह कार्यपालक निदेशक (PS-WR), नागपुर को अपनी रिपोर्टिंग जारी रखेंगे।
सक्षम प्राधिकारी की मिली मंजूरी
कार्यपालक निदेशक (HR) एम. श्रीधर के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्थानांतरण को सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) की मंजूरी प्राप्त है। नियमों के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारी स्थानांतरण लाभों के पात्र होंगे। इस आदेश की प्रतियां बीएचईएल के निदेशक (पावर), निदेशक (वित्त), निदेशक (एचआर) और मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।
