— ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन कार्यालय में शाम सात बजे होगा कार्यक्रम, श्रमिकों को होगा सम्मान
भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन संबद्ध निफ्टू द्वारा कर्मचारियों के सम्मान में 1 मई बुधवार को शाम सात बजे मजदूर दिवस के अवसर पर “एक शाम भेल श्रमिकों के नाम” व बीएचईएल के कर्मचारियों के सम्मान में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
इस समारोह में बीएचईएल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।इस वर्ष से बीएचईएल कर्मचारियों के पुत्र एवं पुत्रियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर अथवा राज्य स्तर की श्रेणी में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया हो। इधर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता मई दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी का फाउंड्री गेट पर स्वागत करेंगे।
