भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी ने मई 2026 में भारत के गौरव और देश के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से मुलाकात की। दोनों दिग्गजों के बीच यह मुलाकात बेहद आत्मीय और विचार-विमर्श से भरपूर रही।
इस सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों, तकनीकी विकास और देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते कदमों को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। भेल में एक लंबे और सफल कार्यकाल के दौरान औद्योगिक नेतृत्व संभालने वाले श्री जोशी और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने वाले विंग कमांडर राकेश शर्मा की यह मुलाकात बेहद गरिमामय रही।
