11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वच्छता से  स्वस्थ्य समाज का निर्माण  होता हैं युवा इसमे महत्वपूर्ण  भूमिका...

स्वच्छता से  स्वस्थ्य समाज का निर्माण  होता हैं युवा इसमे महत्वपूर्ण  भूमिका  निभा  सकते है- डा संजय जैन

Published on

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  भेल भोपाल  द्वारा  गोद ग्राम  छावनी  पठार में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा संजय जैन ने छात्र—छात्राओं एवं स्थानीय  नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना ही इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है युवा पीढ़ी इसमे महत्वपूर्ण  भूमिका  निभा सकती है युवा ही  देश का भविष्य है, और यदि वे स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बना लें तो पूरा समाज स्वस्थ, सुंदर और जागरूक बन सकता है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने ग्रामवासियों से भी आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल एक दिवस का कार्य न मानकर इसे सतत रूप से अपनाएँ। स्वच्छ वातावरण में ही अच्छे संस्कार, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का विकास संभव है।इस अवसर पर ग्राम छावनी पठार मे स्वच्छता रैली में छात्र-छात्राओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और पूरे ग्राम में स्वच्छता का संदेश फैलाया।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

महाविद्यालय के डॉ.कमलेश सिंह नेगी , एन. एस. एस. महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गीता चौहान, एन. सी.सी.अधिकारी डॉ. वर्षा चौहान सहित महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं एवं शासकीय हाईस्कूल नवीन छावनी पठार की प्राचार्य श्रीमती सुषमा मिश्रा के साथ विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साह से सहभागिता की यह आयोजन 2अक्टूबर तक सतत रूप से चलता रहेगा

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...