29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़5 करोड़ 79 लाख की लागत से बनेगी शाहपुरा थाने से आकृति...

5 करोड़ 79 लाख की लागत से बनेगी शाहपुरा थाने से आकृति सिटी तक सीसी रोड—  राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया भूमिपूजन

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को वार्ड 52 में 5 करोड़ 79 लाख की लागत से बनने वाली शाहपुरा थाने से आकृति सिटी तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है हर वार्ड, हर मोहल्ला- समृद्ध, सुव्यवस्थित और सुसज्जित हो, इसलिए गोविंदपुरा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनता जनार्दन सबसे पहले है और प्राईवेट कालोनियों का विकास भी हमारी प्राथमिकता में है।  बावड़ियाकलां का यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। कई बार कालोनी वालों के बीच कोऑर्डिनेशन नहीं होने से विकास कार्यों में दिक्कतें आती हैं। खासकर सीवेज से जुड़े कार्यों में। यह जो शाहपुरा थाने से आकृति सिटी तक 5 किलोमीटर लंबी सीसी रोड बनने जा रही है, इस दौरान कोई भी पेड़ नहीं कटेगा और ना ही कालोनियों में पानी का भराव होगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंड्स एम्पायर फेस 3 गुरुकुलम रोड बावडियाकलां में 40 लाख की लागत से श्री अनंतेश्वर धाम मंदिर और कम्यूनिटी हाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड-52 की हेमू कालोनी और मास्टर रेसिडेंसी स्टार होम्स में सीवेज लाइन का भूमिपूजन किया। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने सुरेंद्र पैलेस में पार्क के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया, यहां पर 10 लाख की लागत से पाथ-वे, बेंच, हाईमास्क और ओपन जिम बनेगा।

यह भी पढ़िए: भेल नगर में हुआ रावण दहन

इंड्स एम्पायर फेस 3 में एक करोड़ 37 लाख की लागत से बने पक्के नाले का लोकार्पण भी किया, कभी यहां घरों में पानी भर जाता था। भूमिपूजन के दौरान मिसरोद मंडल की अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, पार्षद शीला पाटीदार, अर्चना परमार, जितेंद्र शुक्ला, प्रताप बारे, रामबाबू पाटीदार, शिव चौबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...