18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

Published on

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी पीजेएम डिक्सन को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश संख्या 7(1)/2024-PE VII के अनुसार, भेल भोपाल के एचईपी यूनिट में एजीएम (फाइनेंस) के पद पर पदस्थ श्री डिक्सन अब नेपा लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए, या नेपा लिमिटेड के विनिवेश तक, अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इस आदेश को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के अनुमोदन की प्रत्याशा में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ जारी किया गया है। श्री डिक्सन की इस नई भूमिका से नेपा लिमिटेड के वित्तीय प्रबंधन और आगामी रणनीतिक प्रक्रियाओं में उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest articles

भोपाल मेट्रो की बढ़ी लागत को कैबिनेट की मंजूरी, अब 10,033 करोड़ रुपए में पूरी होगी परियोजना

भोपाल। मप्र मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे...

बुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े लूटे, जंगल में मिला सड़ा-गला शव

भोपाल/बैरसिया। राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र से एक रूह कँपा देने वाला सनसनीखेज...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी टूटने से ३०० से अधिक लोग बेघर, पट्टा होने के बाद भी की गई कार्रवाई, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान,...

भोपाल। राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में पिछले दिनों प्रशासन द्वारा की गई...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...