22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल यूनिट ने पोलावरण जलविद्युत परियोजना के लिए अब तक का...

भेल भोपाल यूनिट ने पोलावरण जलविद्युत परियोजना के लिए अब तक का सबसे बड़ा गाईड उपकरण असेंबल किया

Published on

— प्रत्येक गाईड उपकरण का वजन 4 मीट्रिक टन और लंबाई करीब 4 मीटर है
— भेल के ईडी ने किया निरीक्षण, इस उपलब्धि के लिए कर्मचारियों को दी बधाई

भोपाल

भेल भोपाल यूनिट ने पोलावरण जलविद्युत परियोजना के लिए अब तक का सबसे बड़ा गाईड उपकरण असेंबल किया। इसमें प्रत्येक गाईड उपकरण का वजन 4 मीट्रिक टन और लंबाई करीब 4 मीटर है। बुधवार को भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने गाईड उपकरण असेंबली का निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह परियोजना आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गोदावरी नदी पर स्थित है।

गाइड उपकरण असेंबली जलविद्युत परियोजना का एक प्रमुख घटक है जो अपने 24 गाइड वैन के माध्यम से पानी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। असेंबली में इसकी बेलनाकार संरचना का वजन 255 मीट्रिक टन और इसका व्यास 9.5 मीटर और ऊंचाई 6.5 मीटर है ।

इसके पूरा होने पर पोलावरम जलविद्युत परियोजना 80 मेगावाट प्रत्‍येक की क्षमता वाले बारह समतुल्‍य कपलान हाइड्रो टरबाइन और हाइड्रो-जनरेटर सेट की मदद से कुल 960 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी। पोलावरम के लिए सबसे बड़ी मशीनें बीएचईएल द्वारा निर्मित की जा रही हैं । मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मेसर्स आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए स्थापित किए जाने वाले पोलावरम जलविद्युत परियोजना के लिए अधिकांश मशीनरी की आपूर्ति बीएचईल द्वारा की जा रही। निरीक्षण के मौके पर जीपी बघेल, महाप्रबंधक (क्वालिटी) और वी श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (हाइड्रो) भी मौजूद थे।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this