भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल को मिर्जापुर चरण—1 में 2 गुणा 800 मेगावाट थर्मल पॉवर परियोजना के लिए एनर्जी यूपी प्राइवेट लिमिटेड के लिए आर्डर मिला है। मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उप्र प्राइवेट लिमिटेड अडानी पावर की सहायक कंपनी है। इस समझौत पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस परियोजना के तहत बॉयलर और टरबाइन जेनरेटर का निर्माण बीएचईएल की त्रिची और हरिद्वार यूनिट करेगी।
