18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

बीएचईएल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

Published on

— काटे गए पुराने एवं जर्जर पेड़ों के स्थान पर लगाए जा रहे हैं नए पेड़

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा मध्य मार्ग पर काटे गए बेहद पुराने एवं जर्जर पेड़ों के स्थान पर नए पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया गया है। हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के दिशा निर्देशन में बीएचईएल उपनगरी के नगर प्रशासक संजय पंवार ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। उनके नेतृत्व में नगर प्रशासन विभाग तथा वन विभाग, हरिद्वार रेंज के कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन का संदेश सभी के साथ साझा करते हुए संजय पंवार ने कहा कि हरित बीएचईएल पहल के अंतगर्त किया जा रहा ये वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज पेड़ लगाकर, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा कल सुनिश्चित कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत बीएचईएल मध्य मार्ग पर 600 से भी अधिक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे। इनमें अर्जुन, पापड़ी‌, कचनार, अमलताश, हरसिंगार, सीता-अशोक तथा कदम आदि के पेड़ शामिल हैं। इस अवसर पर बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वन विभाग, हरिद्वार रेंज के कर्मचारी उपस्थित थे ।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...