भोपाल
थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों को दिए जाने वाले उपहार वेट एंड ड्राई वेक्यूम क्लीनर हेतु केंट कंपनी का चयन किया गया । केंट कंपनी देश की एक जानी मानी कंपनी है और थ्रिफ्ट सोसायटी ने हमेशा अपने सदस्यों को उपहार में जानी मानी कंपनी के उपहार देती आ रही है । इस बार भी चार कंपनियों केंट, यूरेका फोब्स, इनाल्सा और पिंगल का ऑफर आया था इसके चयन एवं खरीदी हेतु एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था । जिसमें बसंत कुमार, राजेश शुक्ला, निशा वर्मा, रजनीकांत चौबे, आशीष सोनी, राजमल बैरागी, और दीपक गुप्ता शामिल थे । इस समिति ने संचालक मंडल के समक्ष सभी कंपनियों का ऑफर विस्तार से रखा और संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से केंट कंपनी का वैक्यूम क्लीनर चयन किया । फरवरी माह में इसे बाटा जा सकता है क्योंकि कंपनी ने इतने बड़े ऑर्डर को बनाने के लिए समय मांगा है ।
