21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव गरबा - प्रतिभागियों को मिली सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन,...

भोजपाल महोत्सव गरबा – प्रतिभागियों को मिली सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच और नेक बैंड का ईनाम

Published on

टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन के साथ प्रतिभागियों ने किया गरबा नृत्य, हर कदम थिरक उठा

भोपाल.

राजधानी के जम्बूरी मैदान पर चल रहे भोजपाल गरबा महोत्सव में पांचवे दिन भारी भीड़ रही। बुधवार को टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन (भाभी जी घर पर हैं) फेम को देखने- सुनने भारी संख्या में लोग परिवार सहित गरबा स्थल पर पहुंचे। टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन ने प्रतिभागियों के साथ गरबा नृत्य किया और अपनी प्रस्तुति से जमकर धमाल मचाया। मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि महापौर मालती राय, राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर और भाजपा नेता विकास वीरानी रहे।

ईनाम में मिली सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन
भोजपाल गरबा महोत्सव में गरबा, डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को ईनाम में सोने की अंगूठी, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच और नेक बैंड मिल रहा है। मंगलवार को भगवान श्रीराम के वेश में प्रतिभागिता करने पहुंची हर्षिता ने सोने की रिंग जीता। वहीं रीतेश खटीक, दामोदर और बैच नंबर 230 ने स्मार्ट फोन जीता। अन्य प्रतिभागियों दिव्या, माही मलहोत्रा सहित अन्य को स्मार्ट वॉच और नेक बैंड मिला। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि अब तक 18 से ज्यादा प्रतिभागी ईनाम जीत चुके हैं।

आईडी देखकर दी जा रही एंट्री
अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक है। भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आने वालों का मुख्य द्वार पर टीका, तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। लोगोंं को आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया।

गरबा महोत्सव का आज अंतिम दिन
भेल के जम्बूरी मैदान पर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव का आज अंतिम दिन है। आयोजन स्थल को गुजरात की थीम पर सजाया गया है। रंगबिरंगी लाइट की रोशनी और साउंड की थाप पर यहां आने वाला हर कोई थिरकने को मजबूर हो जाता है। पहले साल ही भव्यता का स्वरूप लेकर भोजपाल गरबा महोत्सव शहरवासियों के बीच उभर कर सामने आया। आयोजन में 500 से ज्यादा प्रशिक्षित महिला-पुरुषों ने गरबा, डांडिया नृत्य कर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। आमजन के लिए अलग घेरा बनाया गया है, जहां लोग अपने परिवार के साथ गरबा डांडिया का आनंद उठा रहे हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...