— भेल के सीएमडी और डायरेक्टर ने व्यावसायिक सहयोगियिों के साथ की बैठक
भोपाल
भेल सरकार की अहम तापीय क्षमता वृद्धि योजना में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तैयार है। भारत 2031-32 तक और इन उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए सुसज्जित है। अपने ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ आगामी निष्पादन चुनौतियों का सामना करने के लिए कंपनी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कंपनी के सेंट्रल प्रोक्योरमेंट सेल (सीपीसी) ने शीघ्र निष्पादन के लिए उनके विचार जानने के लिए एक व्यावसायिक सहयोगियों की बैठक का आयोजन किया।
भेल के सीएमडी केएस मूर्ति और निदेशक तजिंदर गुप्ता(पावर) बीएचईएल ने विभिन्न चिंताओं के बारे में व्यापार सहयोगियों के साथ सीधे संवाद करने और तेजी से और अधिक कुशल निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए बातचीत में भाग लिया।
