22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़खुशी मानव जीवन का एक जरूरी हिस्सा : स्वागता सक्सेना

खुशी मानव जीवन का एक जरूरी हिस्सा : स्वागता सक्सेना

Published on

भेल में आंनद संस्थान द्वारा नवनियुक्त इंजीनियर प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल

राज्य आनंद संस्थान द्वारा भेल भोपाल के नवनियुक्त इंजीनियर प्रशिक्षुओं के लिए शनिवार को दो दिवसीय “अल्पविराम, आत्मनिरीक्षण और उपलब्धि अभिविन्यास” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राज्य आनंद संस्थान के निदेशक सत्य प्रकाश आर्य और मानव संसाधन विभाग की अपर महाप्रबंधक स्वागता एस.सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री आर्य ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए इस प्रशिक्षण के आयोजन के लिए बीएचईएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया व कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमती सक्‍सेना ने कहा कि खुशी मानव जीवन का एक आवश्यक हिस्‍सा है। व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए खुश रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य खुश रहना किसी भी चीज़ के लिए पहला कदम है जिसे हम सफलतापूर्वक करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनु दीक्षित, राज्य आनंद संस्थान एवं उमेश सावले, बीएचईएल ने किया।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this