28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में "लाइन फॉलोवर रोबोट" पर कार्यशाला का आयोजन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर कार्यशाला का आयोजन

Published on

हरिद्वार।

गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डिप्लोमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा बी.टेक. प्रथम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यशाला का संचालन विभाग के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें लोकेश भारद्वाज एवं अविरल अवस्थी ने विद्यार्थियों को मूलभूत जानकारी तथा रोबोट के सर्किट से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक रोबोटिक्स की बारीकियों से अवगत कराया गया।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और भविष्य के तकनीकी कौशल को और मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. विपुल शर्मा तथा कुलपति प्रो. हेमलता के. ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़िए: एमएसएमई जागरूकता व वित्तीय क्षमता कार्यक्रम की सफलता

इस कार्यशाला में योगेश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, आशीष धामंधा, गौरव कुमार एवं प्रधुमन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में छात्र आयोजकों प्रिंस शर्मा, ध्रुव शर्मा, ध्रुव पाठक, नितिन जोशी, आर्यन कपूर एवं अंकुश भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...