— 40 साल से पिपलानी में संचालित हो रहा है केंद्र
भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन से संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीयों ने गुरुवार को पिपलानी स्थित बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला पापड़ केंद्र एवं सिलाई सेंटर का आवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में बनाए जा रहे उत्पाद की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की स्थिति देखी। इस दौरान संजय श्रीवास के द्वारा सतत केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र में वास्तविक मानकों पर घरेलू उपयोग के सभी उत्पाद शुद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण बनाये जा रहे हैं। इस केंद्र का संचालन 40 वर्षों से किया जा रहा है।
यह एक कल्याणकारी संस्था है, जिसमें बीएचईएल के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार दिया जाता है। संस्था में कार्यरत मातृशक्ति बीएचईएल परिवार का हिस्सा है एवं घर जैसा कार्य करते हुए शुद्धता, स्वच्छता के साथ गुणवत्तापूर्ण सामग्री तैयार करते हैं। इनके तैयार उत्पादों का प्रचार—प्रसार की कमी के कारण किफायती दर एवं गुणवत्तापूर्ण होने के बाबजूद भी बिक्री की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
खरीदारी भी की और प्रचार—प्रसार का लिया जिम्मा
केंद्र में निरीक्षण के दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खरीदारी भी की और प्रचार—प्रसार की जिम्मेदारी ली। इस दौरान यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी, सतेन्द्र कुमार, संजीव नंदा, आशीष सोनी, विशाल वाणी, धर्मेन्द्र दाहट, ओम प्रकाश जसोदिया, वीरेंद्र सिंह, अल्ताफ अंसारी, कमलेश पटेल,रमेश कुराडिया, धर्मेन्द्र कुमार, योगेश देवस्कर, पवन मालवीय, प्रदीप पांडेय, कमलेश सिंह, रामनंदन सिंह, नीरज गुप्ता, अश्वनी मौर्य, प्रशांत थाटे, प्रभात कुमार, राहुल वर्मा, मेहर चंद, कमलेश पाल, सुशील कांत, डीडी पाठक, विश्वजीत माझी, रामनिवास पाटीदार, रमन जेना, गजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
