25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में इंटक ने मनाई स्व. इंदिरा गांधी की जयंति

भेल में इंटक ने मनाई स्व. इंदिरा गांधी की जयंति

Published on

भोपाल

पिपलानी स्थित इंटक कार्यालय के बुद्ध सभागार में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। मध्य प्रदेश इंटक के अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी ने कहा की श्रीमती इंदिरा गांधी देश की महान नेत्री थी।देश को उचाईयो पर ले जाने के लिए इंदिरा गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान है।पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पब्लिक सेक्टर के कारखानो की स्थापना की सोच को इंदिरा गांधी जी ने आगे बढ़ाया।इंदिरा गांधी जी शीघ्र एवं सटीक निर्णय लेने के लिए जानी जाती है।

इंदिरा गांधी जी ने देश का इतिहास ही नहीं सिक्किम को मर्ज कर भूगोल भी बदला है।बैंको का रास्ट्रीयकरण कर इंदिरा गांधी जी ने देश को मुनीमो के चंगुल से छुड़वाया था।प्रिविपर्ष बंदकर देश का अरबो रूपये का राजस्व बचाया था।इंदिरा जी ने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा।

युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की इंदिरा गांधी जी के कार्यकाल में हरित क्रांति लाई गई जिससे देश कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया।ऐसी महान नेत्री की जयंती पर शत् शत् नमन।इस अवसर पर इंटक के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।जिसमे युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी राष्ट्रीय युथ इंटक महामंत्री राहुल त्रिपाठी, रणजीत चन्द्रावत, अजीत गोंड ,कृष्ण गोपाल सोनी, इमरान खान, उमेश पाण्डेय आदि कई पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।*

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...