21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़आखिरी साक्षात्कार आज,कौन बनेगा महाप्रबंधक जल्द निकलेगा रिजल्ट

आखिरी साक्षात्कार आज,कौन बनेगा महाप्रबंधक जल्द निकलेगा रिजल्ट

Published on

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के लंबे समय से प्रमोशन का इंजार कर रहे 121 अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक के लिये खुशी की खबर है । देर आये दुरूस्त आये की तर्ज पर साक्षात्कार की तारीख घोषित होने के बाद उन्हें उम्मींद जागी है कि शीर्ष प्रबंधक अब 22 नवंबर इस आखिरी साक्षात्कार के बाद प्रमोशन लिस्ट जल्द जारी कर देगा। 3 दिन तक दिल्ली में चले साक्षात्कार में जहां कंपनी के 121 अपर महाप्रबंधक शामिल हुये इनमें से 14 अपर महाप्रबंधक भेल भोपाल यूनिट से साक्षात्कार देने पहुंचे।

भले ही 25 जून को निकलने वाली प्रमोशन लिस्ट नवंबर के आखिरी माह में निकले लेकिन इन अफसरों का प्रमोशन इसी तारीख से माना जायेगा । ऐसी खबर है कि अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक और महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक तक के साक्षात्कार के बाद ही यह प्रमोशन लिस्ट जारी हो सकती है । भोपाल यूनिट से अपर महाप्रबंधक रामभाऊ पाटिल, राज कुमार जैन, जी मजूमदार, डॉ. पी सचदेव,एमजी ठाकुर, आलोक सेंगर, प्रदीप कुमार नायक, अनशुमन दीक्षित, हेमराम पटेल, मीता उत्तमचंदानी, आकाश दानी, आरके अग्रवाल, एसके बिश्वास, विवेक गुप्ता प्रबल दावेदार हैं लेकिन इनमें से महज चार या पांच को ही महाप्रबंधक पद हासिल हो सकता है ।

कौन बनेगा महाप्रबंधक इनमें बेहतर काम कर रहे अलोक सेंगर, रामभाऊ पाटिल, राजकुमार जैन, आरके अग्रवाल, अशोक दानी, हेमराम पटेल, प्रदीप कुमार नायक, जी मजूमदार और एसके विश्वास के नाम प्रमुखता से लिये जा रहे हैं। यूं तो 70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधकों महाप्रबंधक पद के लिये साक्षात्कार दे चुके हैं लेकिन शार्ट लिस्ट के बाद भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने इस बार मात्र 14 अपर महाप्रबंधकों को ही अंतिम साक्षात्कार में बुलाया है।

यह भी कहा जा रहा है कि डॉ. सचदेव का पिछले साल ही प्रमोशन लगभग तय था लेकिन वह भोपाल यूनिट छोड़ने के मूड में नहीं थे इसलिये उनका प्रमोशन नहीं हो सका लेकिन इस बार फिर उनका नाम साक्षात्कार में शामिल किया गया है । वहीं भोपाल यूनिट के फायनेंस विभाग में काम कर रहे अपर महाप्रबंधक श्री नायक का महाप्रबंधक बनना इसलिये तय माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में इस विभाग के महाप्रबंधक रिटायर होने वाले हैं हां यह नहीं कहा जा सकता है कि उनका प्रमोशन के बाद उनका ट्रांसफर होगा की नहीं।

भोपाल से जुड़ी झांसी यूनिट से भी 4 अपर महाप्रबंधक भागवत कुमार मांझी, प्रमोद कुमार, मिलिंद कुलकर्नी और अशोक कुमार मल में से कोई एक को महा प्रबधंक बनाया जा सकता है । इनमें से श्री मल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है । देखना यह है कि नये चेयरमैन व डायरेक्टर मानव संसाधन के आने के बाद बेहतर परफारमेंस वाले अफसर महाप्रबंधक बनते हैं या फिर ऊंची पहुंच वाले सफल हो पाते है । साक्षात्कार में भले ही देरी हुई हो लेकिन 25 नवंबर को प्रमोशन लिस्ट का इंतजार कर रहे इस पद के दावेदारों को यदि 25 जून को प्रमोशन दे दिया जाता तो यह पांच माह पहले ही महाप्रबंधक बन चुके होते लेकिन इसके बाद भी यह अपर महाप्रबंधक इसी माह प्रमोशन लिस्ट जारी होने की आस लगाये बैठे हैं ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...