भोपाल
बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन योग शिविर का आयोजन दिनांक 8 से 18 मई तक योग शिक्षक स्वामी अमृत बिन्दु जी के द्वारा योग रिसर्च सेंटर, कस्तूरबा चिकित्सालय, हबीबगंज भोपाल पर प्रातः काल 6.30 से 7.30 तक योग क्लास का संचालन किया जाएगा।
बच्चों का योग शिविर पूर्णतया निःशुल्क है और इसमें बच्चों को आसनों में सूर्य-नमस्कार, चक्की चालन, ताड़ासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन आदि और प्राणायाम में भ्रामरी, शीतली करण, नाड़ी शोधन करवाया जाएगा। योग निद्रा और ध्यान के साथ त्राटक साधना भी करवायेंगे जिससे बच्चों कि स्मरण शक्ति बढ़ेगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी।
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उनमें आंतरिक और बाह्य उर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए ध्यान करवाया जाएगा। अपने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भारत के ऋषि मुनियों की जीवन-शैली की प्राचीन पद्धति योग की शिक्षा दिलवाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए योग शिविर में भाग लेने हेतु प्रेरित करें।
