भोपाल
तुलसी नगर स्थित आनंद विहार विद्यालय में प्री—प्राइमरी के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ समर डे मनाया। मिस कूल और मिस्टर कूल के खिताब को पाकर बच्चे चहक उठे। सभी बच्चों ने नाच-गाना किया। अपने—अपने प्यारे शिक्षकों एवं प्रिंसिपल के साथ फोटो खिंचवाई। प्रसन्नता के साथ शोर मचाते हुए अपने-अपने घर प्रस्थान किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रेसिडेंट श्रीमती अर्चना बागची, विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती मधु सरन, सचिव जीवन राव ने बच्चों को आशीर्वाद प्रेषित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
