भोपाल
युवा मतदाताओं को जागरुक करने एवं मतदान के प्रति रूझान पैदा करने और भोपाल में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत आयोजित कौन बनेगा वोटर नंबर—1 मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कॉरपोरेट ग्रुप आफ इंस्टीटयृशंस में हुई। कॉरपोरेट ग्रुप के निदेशक डॉ भरत किशोर गुप्ता, डीन प्रशांत गुरुदेव के अलावा शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। यह क्विज विभिन्न चरणों में खेली गई। जिसमें मौसम कुशवाह, जानेशार आलम, अभिमन्यु, मो गुफरान, अंकित कुमार पांडेय, नीरज शाह, राजकुमार, शहजाद मंजर, विनीत कुमार, राजा कुमार विजेता रहे।
