भोपाल
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार को कारखाने में प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों एवं कारखाना के सर्वांगीण उन्नति, सुख एवं शांति की कामना लेकर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया साथ ही पूजन एवं आरती के बाद सुबह से ही श्रद्धालु एवं भक्तों को हलवा, महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसी तरह बरखेड़ा कृष्ण मंदिर, सिक्योरिटी लाइन, सोनागिरी, कल्पना नगर, गोविंदपुरा, अयोध्या नगर, आनंद नगर आदि जगहों पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
