— बच्चों को सिखाएंगे सूर्य—नमस्कार, चक्की चालन, पवनमुक्तासन
भोपाल
भेल क्षेत्र के कस्तूरबा अस्पताल में बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन योग शिविर का आयोजन 8 से 18 मई तक होगा। योग शिक्षक स्वामी अमृत बिन्दु के द्वारा योग रिसर्च सेंटर कस्तूरबा अस्पताल हबीबगंज में सुबह 6.30 से 7.30 तक योग क्लास का संचालन किया जाएगा। यह क्लासेस बच्चों के लिए निःशुल्क रहेंगी। इसमें बच्चों को आसनों में सूर्य-नमस्कार, चक्की चालन, ताड़ासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन आदि और प्राणायाम में भ्रामरी, शीतली करण, नाड़ी शोधन करवाया जाएगा। योग निद्रा और ध्यान के साथ त्राटक साधना भी करवायेंगे, जिससे बच्चों कि स्मरण शक्ति बढ़ेगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उनमें आंतरिक और बाह्य उर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए ध्यान करवाया जाएगा।
अयोध्या एक्सटेंशन में स्थापना दिवस मनाया गया
भेल क्षेत्र के अयोध्या एक्सटेंशन स्थित मंदिर में इंद्रपुरी मंडल के महामंत्री लवकुश यादव द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें पार्षद मनोज ममता विश्वकर्मा, जीत राजपूत, केएस बघेल, सुरेश पटेल, दैवेंद्र यादव, अरविंद यादव, मनीष यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
