3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभोपालग्राम उत्थान शिविर' से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘जनसेवा ही सर्वोपरि’ की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ‘ग्राम उत्थान शिविर’ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से शुरू हुए इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रहा है। अब तक प्रदेशभर में आयोजित 1,512 शिविरों में 77 लाख से अधिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा चुका है।

13 विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शिविरों में राजस्व, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा और ग्रामीण विकास सहित 13 महत्वपूर्ण विभागों की सेवाएं एक साथ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविरों की अब तक की प्रगति: सहभागिता: अब तक 13 लाख 91 हजार से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। किसान कल्याण: 98,299 सॉइल हेल्थ कार्ड और 55,886 स्वामित्व कार्ड बांटे गए।

पशुपालन: 92 हजार पशुपालकों का पंजीकरण और 77 हजार पशुओं का टीकाकरण संपन्न। ऊर्जा: पीएम सूर्य घर योजना के तहत 28,908 पंजीकरण किए गए। दूसरे चरण का शेड्यूल: 5 से 9 फरवरी तक लगेंगे शिविर ग्राम उत्थान शिविरों का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब दूसरे चरण के तहत 5 से 9 फरवरी तक प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। किसानों और पशुपालकों पर विशेष ध्यान मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत 2,923 आवेदनों का निस्तारण किया गया है। साथ ही फार्म पौंड, तारबंदी, पाइपलाइन और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसे आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के जरिए ग्रामीणों को जल संचयन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Read Also :- भोपाल चैंबर चुनाव में गोविंद गोयल 191 वोटों से जीते, 1 फरवरी  को जीत की खबर सच साबित हुई

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this