19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालश्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी के चुनाव...

श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी के चुनाव कार्यालय का भवानी चौक सोमवारा पर हुआ शुभारंभ

Published on

भोपाल।

श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी के चुनाव कार्यालय का भवानी चौक सोमवारा पर हुआ शुभारंभ,श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी के चुनाव कार्यालय का भवानी चौक, सोमवारा में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संत श्री.गुरुदेव श्री रामजीवन जी दुबे (चामुंडा दरबार), महंत श्री कन्हैया दास जी,गुफा मंदिर के कार्यकारी महंत श्री विमलदास जी महाराज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति के सदस्यों एवं युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यालय उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में श्री तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे समिति को एक सशक्त, पारदर्शी एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्था के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर भव्य एवं गरिमामय धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन करना रहेगा।

यह भी पढ़िए: संसद में हंगामा: सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन सहित तीन अहम बिल पेश किए, विपक्ष का विरोध

इस अवसर पर उपस्थित संतजनों ने तिवारी को विजय श्री का आशीर्वाद दिया वहीं कई प्रमुख वक्ताओं ने श्री तिवारी के नेतृत्व को सराहा और उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उपस्थित सनातनी धर्मावलंबियों ने एक स्वर में विश्वास जताया कि श्री तिवारी के नेतृत्व में समिति नई ऊँचाइयों को छुएगी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए श्री तिवारी ने सभी संतों मंहतजनों का आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव में सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...