11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालस्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

Published on

भोपाल

राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान का अगला चरण 1 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विद्यालय परिसर में ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे नामांकन और अपडेट के लिए अलग से कहीं जाने की आवश्यकता न पड़े।

यह अभियान 1 अप्रैल से 15 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे पहले भी यह अभियान 15 अगस्त से 31 अक्टूबर के बीच दो चरणों में आयोजित किया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिला था। स्कूल शिक्षा विभाग की यह पहल मुख्य रूप से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत आधार में बच्चों के उंगलियों के निशान, आईरिस स्कैन और फोटो को अपडेट किया जाता है। पहला बायोमेट्रिक अपडेट बच्चे के 5 वर्ष की आयु होने पर और दूसरा अपडेट 15 वर्ष की आयु पर किया जाना आवश्यक होता है। 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच यह अपडेट निशुल्क किया जाता है, जबकि इसके बाद शुल्क लागू होता है। अद्यतन बायोमेट्रिक वाला आधार कार्ड स्कूल प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसी के साथ सरकार विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत अपार आईडी (APAAR ID) बनाने का भी लक्ष्य लेकर चल रही है। अपार आईडी विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक क्रेडिट जैसे स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिग्री, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और सह-पाठ्यक्रम संबंधी उपलब्धियों को डिजिटल रूप में संग्रहित, प्रबंधित और एक्सेस करने में मदद करती है। यह आईडी शिक्षा जगत में छात्र की स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करती है।

अपार आईडी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि स्कूलों द्वारा यूडाइस-प्लस पोर्टल में दर्ज छात्र का नाम आधार कार्ड में दर्ज नाम से मेल खाए। स्कूल प्रवेश, प्रवेश परीक्षाएं, स्कॉलरशिप और डीबीटी जैसी सेवाओं का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अद्यतन बायोमेट्रिक वाला आधार होना जरूरी है। साथ ही एनटीए, यूपीएससी, जेईई, एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने और परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए भी आधार से जुड़ी जानकारी आवश्यक होती है। इसलिए अद्यतन आधार होने से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना भी आसान हो जाता है।

Read Also :- विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...