16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालअफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

Published on

भोपाल

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर अफवाहों का असर दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से कई शहरों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। कई जगह लोग सुबह 5 बजे से ही वाहनों के साथ लाइन में लग रहे हैं। हालांकि सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है तथा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राजधानी भोपाल में हमीदिया रोड स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर भराने पहुंचे। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने सिलेंडरों को ही कतार में लगा दिया। यहां एक ही दिन में करीब 1600 सिलेंडर की बुकिंग हो गई, जबकि स्टॉक लगभग 350 सिलेंडर का था।

भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सामान्य दिनों में भी इतनी ही बुकिंग होती है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण स्थिति कुछ समय के लिए असामान्य हो गई थी। फिलहाल आपूर्ति सामान्य है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी रोकने के लिए 2046 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 2,888 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अनुसार अफवाहों के कारण ईंधन की खपत करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन व गैस की खरीदारी करें।

Read Also :- भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...