19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालइजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40...

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

Published on

भोपाल

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा सैन्य हमला किया। ईरानी एजेंसियों के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। अमेरिका और इजराइल ने इसे संयुक्त सैन्य कार्रवाई बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों और हितों की रक्षा के लिए किया गया है।

ईरान का पलटवार हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागने का दावा किया। इसके अलावा कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। लगातार हो रहे मिसाइल हमलों के बीच पूरे मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों पक्षों से संयम बरतने और तत्काल तनाव कम करने की अपील कर रहा है।

Read Also :- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...