10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालकिसानों की बढ़ी मुश्किलें: 10 में से 8 दिन बंद रहेगी करोंद...

किसानों की बढ़ी मुश्किलें: 10 में से 8 दिन बंद रहेगी करोंद मंडी, केवल दो दिन होगा व्यापार

Published on

भोपाल

राजधानी के किसानों के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले हैं। त्योहारों, बैंक अवकाश और रविवार की छुट्टियों के चलते करोंद अनाज मंडी 27 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कुल 8 दिन बंद रहेगी। इस लंबी अवधि में मंडी केवल दो दिन ही खुल सकेगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

छुट्टियों का गणित: कब-कब बंद रहेगी मंडी?

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि अवकाश का सिलसिला 27 मार्च, शुक्रवार (रामनवमी) से शुरू होगा। इसके बाद 28 मार्च को बैंक अवकाश, 29 मार्च को रविवार और 30 मार्च को महावीर जयंती के कारण मंडी बंद रहेगी। 31 मार्च को एक दिन के लिए मंडी खुलेगी, लेकिन फिर 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती और 3 अप्रैल को बैंक अवकाश के कारण ताले लटके रहेंगे। 4 अप्रैल को शनिवार होने से मंडी खुलेगी, परंतु 5 अप्रैल को रविवार की छुट्टी होने से फिर बंद हो जाएगी।

गेहूं की आवक पर असर

वर्तमान में मंडी में गेहूं की आवक करीब 5 हजार बोरी तक सीमित है। इसका मुख्य कारण बाजार भाव और आगामी सरकारी खरीदी है। अभी किसानों को 2200 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जबकि अप्रैल से शुरू होने वाली सरकारी खरीदी के लिए किसान बेहतर मूल्य की उम्मीद में रुके हुए हैं। मंडी के इस बार-बार बंद होने से आवक और कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Read Also :- भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this