11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालजहांगीराबाद इलाके में नकली नोटों की गड्डी थमाकर महिला से जेवरात ठगे

जहांगीराबाद इलाके में नकली नोटों की गड्डी थमाकर महिला से जेवरात ठगे

Published on

भोपाल

राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में नकली नोटों की गड्डी थमाकर एक महिला से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके कीमती गहने हड़प लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी केशरबाई यादव (55) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

बीते शुक्रवार को वह न्यू मार्केट स्थित बैंक में पासबुक की एंट्री कराने गई थीं। काम निपटाने के बाद वह बस से लिली टाकीज तिराहे पर उतरीं और पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान रशीदिया स्कूल रोड पर दो युवक उनसे मिले। युवकों ने खुद को मददगार बताते हुए महिला से कहा कि वह थक गई होंगी, इसलिए कुछ देर बैठ जाएं और पानी पी लें। उनकी बातों में आकर केशरबाई पास ही एक मकान के चबूतरे पर बैठ गईं। इसी बीच आरोपियों ने एक लाख रुपये की नकली नोटों की गड्डी देते हुए कहा कि इसे थैले में संभालकर रख लें और वे नाश्ता लेकर आते हैं। साथ ही इलाके में लूटपाट का डर दिखाकर महिला से गहने उतारकर थैले में रखने को कहा।

आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और चांदी की चेन उतारकर उन्हें दे दिए। युवकों ने जेवरात एक पोटली में बांधकर महिला के थैले में रख दिए और नाश्ता लाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गए। काफी देर इंतजार के बाद जब दोनों युवक वापस नहीं लौटे, तो महिला ने थैला खोलकर देखा। पोटली के अंदर पत्थर बंधा मिला, जबकि नोटों की गड्डी में सिर्फ कागज की कतरनें थीं। ठगी का अहसास होने पर महिला घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

Read Also :- “साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this