8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालनाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के उजागर होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र औसाफ है, जिसने अपने दोस्त और जिम संचालक माज की कार में पीड़िता के साथ अपराध किया था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अलग-अलग कारों में पीड़िता के साथ अपराध कर वीडियो बनाए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शादी का झांसा देकर की गई ब्लैकमेलिंग पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर चुप कराने की कोशिश की और बाद में पैसों की मांग की। पीड़िता द्वारा अधिक रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने वीडियो दिखाकर उसे डराने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त कोहेफिजा पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में जिम संचालक माज को भी आरोपी बनाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ कारों को जब्त कर लिया है, जबकि एक वाहन की तलाश जारी है। पुलिस कर्मी निलंबित जांच के दौरान सामने आया कि एक पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी को सूचना देने का आरोप है। मामले की पुष्टि होने पर संबंधित प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...