7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालबगरोदा औद्योगिक क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एमपी ट्रांसको ने स्थापित किया...

बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एमपी ट्रांसको ने स्थापित किया अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर— ऊर्जा मंत्री तोमर बोले- अब औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली

Published on

भोपाल

भोपाल के औद्योगिक विकास को गति देने और बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित 132 केव्ही सबस्टेशन में 50 एमव्हीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे उर्जीकृत कर दिया गया है।

शटडाउन की समस्या से मिलेगी निजात इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से अब बगरोदा क्षेत्र में दो पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गए हैं। इससे भविष्य में मेंटेनेंस या मरम्मत के कार्यों के दौरान लिए जाने वाले लंबे शटडाउन की समस्या समाप्त हो जाएगी और उद्योगों को बैकअप सुविधा प्राप्त होगी। इन क्षेत्रों और उद्योगों को होगा सीधा फायदा एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप राघव ने जानकारी दी कि इस क्षमता वृद्धि का लाभ कई फीडरों और क्षेत्रों को मिलेगा औद्योगिक केंद्र विकास निगम ।

रामाखेड़ी, उमरावगंज और सोलर एनर्जी क्षेत्र। दुर्गा स्टील सहित 33 के.व्ही. फीडर से जुड़े उपभोक्ता।
क्षमता में वृद्धि बगरोदा सबस्टेशन की कुल क्षमता अब 40 एमव्हीए से बढ़कर 90 एमव्हीए हो गई है, जिससे वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली की क्वालिटी बेहतर होगी। भोपाल जिले की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 4603 MVA पहुंची राघव ने बताया कि भोपाल जिले में विद्युत पारेषण  व्यवस्था अब पहले से अधिक मजबूत हो गई है।

जिले में एमपी ट्रांसको के कुल 18 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन कार्यरत हैं, जिनमें 400 केव्ही 01 सबस्टेशन, 220 केव्ही 04 सबस्टेशन, 132 केव्ही 13 सबस्टेशन इन सभी की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता अब बढ़कर 4603 एमव्हीए हो गई है, जो राजधानी की औद्योगिक और घरेलू जरूरतों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Read Also :- फर्जी दस्तावेज से सरकारी डॉक्टर को सजा

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...