22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालबरकतउल्ला विश्वविद्यालय विधि के जवाहर हॉस्टल में रैगिंग, पीड़ित छात्रों ने यूजीसी...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विधि के जवाहर हॉस्टल में रैगिंग, पीड़ित छात्रों ने यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में की शिकायत

Published on

भोपाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के विधि संकाय स्थित जवाहर छात्रावास में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संतोषजनक कार्रवाई न होने पर यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बयान दर्ज करने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहर हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के कुछ विधि छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि उनसे जबरन अपमानजनक गतिविधियां करवाई गईं, देर रात तक परेशान किया गया और विरोध करने पर उन्हें हॉस्टल से निकालने की धमकी दी गई। पीड़ित छात्रों ने पहले इस संबंध में हॉस्टल प्रशासन और संकाय अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने यूजीसी की राष्ट्रीय एंटी रैगिंग हेल्पलाइन का सहारा लिया।

शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा पीड़ित छात्रों के बयान दर्ज किए गए। इन विद्यार्थियों पर हुई कार्रवाई जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग में संलिप्त पाए गए कुछ सीनियर छात्रों पर अस्थायी रूप से अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें संबंधित छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करना, कक्षाओं से निलंबन और परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं।

साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी छात्रों के विरुद्ध विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें परीक्षा से वंचित करना या स्थायी निष्कासन भी शामिल हो सकता है।

Read Also :- पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...