19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालबाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

Published on

भोपाल

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। यह शिविर 27 फरवरी 2026 तक ग्राम पिरिया स्थित विद्यापीठ इंस्टीट्यूट (न्यू एसओएस) में आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य ने दिखाई हरी झंडी शिविर का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार जैन ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने शिविर स्थल पर पहुँचकर दीप प्रज्वलन कर गतिविधियों की शुरुआत की।

अपने उद्बोधन में डॉ. जैन ने कहा, “NSS शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। इससे छात्रों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है, जो उन्हें एक संवेदनशील नागरिक बनाता है।” स्वच्छता से हुई शुरुआत शिविर के प्रथम दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय बाणकर एवं डॉ. गीता चौहान के नेतृत्व में 65 स्वयंसेवकों (35 छात्राएं एवं 30 छात्र) ने शिविर स्थल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक ग्राम पिरिया में स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। उद्घाटन अवसर पर डॉ. अर्चना जैन,  रमाकांत तिवारी सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Read Also :- अयोध्या नगर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या — प्रेमी की शादी तय होने के बाद तनाव में थी युवती

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...