22.1 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालभोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म 'पेड्डी'...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

Published on

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर. रहमान के लाइव कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली और कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा मैदान दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भर गया। दूर-दराज से पहुंचे प्रशंसक ए.आर. रहमान की जादुई आवाज सुनने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। कॉन्सर्ट के दौरान रहमान ने तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ का लोकप्रिय गाना ‘होलु लू’ गाकर समां बांध दिया।

 

​केवल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि सितारों का महाकुंभ

​यह भव्य आयोजन सिर्फ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अपकमिंग साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन को लेकर भोपाल की धरती पर फिल्मी सितारों का एक बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। फिल्म के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी मंच पर पहुंचे, जिन्हें देखकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया।

 

​”भोपाल से पूरे नॉर्थ इंडिया में जाएगा एक बड़ा संदेश”

मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और नॉर्थ इंडिया के लिए एक बड़ा संदेश लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग इतनी बड़ी संख्या में भोपाल की धरती पर क्यों पहुंचे हैं, इसकी पूरी जानकारी वे मंच से जरूर साझा करेंगे।

 

​ए.आर. रहमान के मंच पर आते ही झूमे दर्शक

​जैसे ही रवि किशन के संबोधन के बाद मंच पर ए.आर. रहमान की एंट्री हुई, पूरा मैदान तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और हर कोई इस ऐतिहासिक म्यूजिकल नाइट का गवाह बनने के लिए रोमांचित नजर आया।

Latest articles

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

More like this

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...