16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक: राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक: राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। श्रीमती गौर ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा, सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक बताया।
सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके कार्य करने की शैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्थाओं और गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए आधुनिक विकास के साथ एक आदर्श संतुलन स्थापित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को न केवल नई गति मिली है, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
बाबा महाकाल से सुदीर्घायु की कामना

श्रीमती गौर ने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के विजन और ऊर्जावान नेतृत्व में मध्य प्रदेश आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, जिससे प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में खुशहाली आएगी। गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भोपाल सहित पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

Read Also :- कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...