10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालएमपी में 15 IPS अफसरों का तबादला, सीएम के ओएसडी और लोकायुक्त...

एमपी में 15 IPS अफसरों का तबादला, सीएम के ओएसडी और लोकायुक्त को मिली नई कमान,

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले ही लोकायुक्त संगठन भोपाल के प्रमुख बनाए गए जयदीप प्रसाद को वहां से वापस बुला लिया गया है। जयदीप ने ही भोपाल में आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था। वहीं, दूसरा बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री सचिवालय में हुआ है। मंत्रालय में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री के ओएसडी बनाए गए राकेश गुप्ता को मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

दरअसल, यह बदलाव 23 मार्च रविवार को हुआ है। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के 15 अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

  • 1992 बैच के आदर्श कटियार को पीएचक्यू में विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया है।
  • 1993 बैच की सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती के साथ ही पी टी आर आई का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  • 1993 बैच के रवि कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
  • 1993 बैच के संजीव शमी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को दूरसंचार पुलिस मुख्यालय पर भेज दिया गया है।
  • 1994 बैच के आशुतोष राय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक बनाया गया है।
  • 1994 बैच के राजा बाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।
  • 1995 बैच के साईं मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता, इंटेलिजेंस बनाए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

जयदीप प्रसाद को हटाया
1995 बैच के चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुलिस मुख्यालय भोपाल का पद मिला है। 1995 बैच के जयदीप प्रसाद प्रभारी महानिदेशक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त से ट्रांसफर करके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय बनाया है। उनकी जगह पर 1995 बैच के योगेश देशमुख को प्रभारी महानिदेशक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन बनाया गया है।

राकेश गुप्ता की रवानगी
1999 बैच के राकेश गुप्ता मुख्यमंत्री विशेष कर्तव्य अधिकारी ओएसडी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को संचालक खेल एवं युवक कल्याण मध्य प्रदेश बनाया गया है। 2004 बैच के गौरव राजपूत पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन बनाए गए हैं।

महिला को बड़ी कमान
2007 बैच की कृष्णावेणी देसावतु विशेष कर्तव्य अधिकारी मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय बनाई गई हैं। 2009 बैच के साकेत प्रकाश पांडे अपर पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल 2010 बैच के राजेश सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज बनाए गए हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...