8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालसड़क पर कराह रहे थे 3 घायल युवक, साध्वी प्रज्ञा ने मदद...

सड़क पर कराह रहे थे 3 घायल युवक, साध्वी प्रज्ञा ने मदद के लिए रोकी कार, लेकिन…

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सोमवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तभी वहां से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का काफिला गुजरा. जैसे ही साध्वी प्रज्ञा ने तीनों घायलों को देखा तो उन्होंने युवकों की मदद के लिए अपनी कार रुकवाई. फिर तुरंत पुलिस और घायलों के परिजनों को सूचना दी.

मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्राम मेलवार के पास सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी. तभी पीछे से तीन युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां से जा रहे थे. बाइक की रफ्तार तेज थी और अंधेरा भी था.

तेज रफ्तार और अंधेरा होने के कारण युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक उससे जा टकराई. तीनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े. खून से लथपथ तीनों युवक दर्द से कराह रहे थे. तभी वहां से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा का काफिला गुजरा. साध्वी प्रज्ञा को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत अपनी कार रुकवाई.

तीनों युवकों की मदद के लिए उन्होंने डायल 100 पर कॉल किया और घायल युवकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. लेकिन थोड़ी ही देर बाद तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवकों की पहचान भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र साहू और अंकुल नामदेव के रूप में हुई है. तीनों टीकमगढ़ जिले के नयागांव के रहने वाले थे. फिलहाल मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this