13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालमैहर में कुंभ यात्रियों की कार और बस की टक्कर में 3...

मैहर में कुंभ यात्रियों की कार और बस की टक्कर में 3 की जान गई, भिंड में NH-719 पर डंपर टक्कर से तीन युवकों ने तोड़ा दम

Published on

मैहर/भिंड

मध्य प्रदेश के मैहर और भिंड जिले में नेशनल हाइवे 30 और एनएच-719 पर दर्दनाक हादसे हुए। मौत बनकर आई इन टक्करों ने कुछ 6 जाने ले ली। दोनों घटनास्थलों पर 3-3 लोगों ने दम तोड़ा। मैहर में एक कार और बस में जबरदस्त टक्कर हुई। वहीं भिंड में कार खड़े डंपर में जा घुसी। मौके पर दम तोड़ने वालों के अलावा घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मैहर में जान गंवाने वाले मृतक भोपाल के निवासी थे।

पहली घटना- बस और कार में टक्कर
मैहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे 30 पर हुआ। भोपाल से महाकुंभ प्रयागराज जा रही एक कार एक बस से टकरा गई। कार में सवार सात लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना देर रात लगभग 3:00 बजे राम मंदिर के पास हुई। कार की गति तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह घटना उस दुखद हादसे के एक दिन बाद हुई है जिसमें महाकुंभ से लौट रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की भी इसी हाइवे पर मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान रोहित (पिता तुलसीराम कुशवाहा, 24 वर्ष), डोलाराम (पिता पन्ना लाल कुशवाहा, 50 वर्ष) और उमेश कुशवाहा (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

दूसरी घटना- कार और डंपर में भिंडत
वहीं भिंड में हुए भीषण सड़क हादसे ने भी तीन लोगों की जान ले ली है। NH-719 लोगों के लिए मौत का हाइवे बना गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई जिससे तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत। घटना में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेहगांव थाना पुलिस ने हादसे मे मृत हुए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहद गांव के पास सुबह लगभग 5 बजे हुआ। परिजनों में दहशत का माहौल है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...