8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeभोपालशिवपुरी में PWD विभाग में 7 करोड़ का वेतन घोटाला, 'खेला' करने...

शिवपुरी में PWD विभाग में 7 करोड़ का वेतन घोटाला, ‘खेला’ करने वाले अधिकारियों समेत 15 पर दर्ज हुई FIR

Published on

शिवपुरी

मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला घोटाले की नगरी बनता जा रहा है। सहकारिता बैंक में हुए 100 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। इसके बाद अब लगातार दूसरे विभागों में भी घोटाले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पीडब्ल्यूडी संभाग-एक में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। इस 7 करोड़ रुपए के घोटाले में पीडब्ल्यूडी के पांच तत्कालीन ईई, तीन संभागीय लेखा अधिकारी से 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

करोड़ों रुपए के घोटाले को 2018 से 2023 के बीच अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि यहां पर गैंगमैनों के वेतन के नाम पर विभाग को राशि प्राप्त हुई थी। उसे राशि को यहां के लेखा विभाग और अधिकारियों ने मिलकर दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी। आयुक्त कोष और लेखा, मध्यप्रदेश भोपाल ने घोटाले को पकड़ लिया।

कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई
घोटाले को पकड़ने के बाद आयुक्त कोष एवं लेखा, मध्यप्रदेश ने शिवपुरी कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने इस मामले में डिप्टी कलेक्टर से जांच कराई। पूरा रिकॉर्ड जब्त किया गया। अब इस मामले में शिवपुरी की कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

कोतवाली में 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज
इस घोटाले में कलेक्टर के आदेश पर चार सेवानिवृत्त एग्जक्यूटिव इंजीनियर सहित पांच कार्यपालन यंत्रियों, तीन संभागीय लेखा अधिकारी, दो सहायक ग्रेड टू कर्मचारियों के अलावा 5 आउटसोर्स कर्मचारियों सहित 15 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। इसमें सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा, जीबी मिश्रा, बीएस गुर्जर, हरिओम अग्रवाल, वर्तमान कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव, संभागीय लेखा अधिकारी एचके मीना, संजय शर्मा, वैभव गुप्ता, सहायक ग्रेड-3 दयाराम शिवहरे, प्रेमनारायण नामदेव, आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान, धूलजी, सरिता देवी को आरोपी बनाया गया है।

कैसे किया घोटाला
इस घोटाले में आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव ने डीडीओ अधिकारी के लॉगिन का उपयोग किया। उसने गैंगमैनों के नाम पर आए 53835808 रुपए अपने और अन्य के खातों में ट्रांसफर किए। इसी प्रकार आउटसोर्स कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान और धूलजी और सरिता देवी समाज सुधार के द्वारा भी पैसों का गबन किया गया था। घोटाले की रकम करीब सात करोड़ थी। आरोपियों ने राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराने के साथ ही इसका उपयोग किया है।इस घोटाला उजागर होने के बाद प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर खस्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों से सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...