10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालरेस्टोरेंट में बदहवास भागती लड़की और पीछा करते शिवसैनिक... संस्कृति बचाने के...

रेस्टोरेंट में बदहवास भागती लड़की और पीछा करते शिवसैनिक… संस्कृति बचाने के नाम पर ये क्या?

Published on

सागर

मध्यप्रदेश के सागर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो एक रेस्टोरेंट के अंदर का है। वैलेंटाइन डे के दिन लड़की वहां पहुंची थी। इसी बीच संस्कृति बचाने के लिए शिवसैनिक वहां पहुंच गए। शिवसैनिकों को देखकर लड़की वहां से भागने लगती है। रेस्टोरेंट के बाहर हर तरफ शिवसैनिक ही थे। ऐसे में लड़की वापस रेस्टोरेंट में घुसती है। शिवसैनिक अंदर की तरफ जाने लगते हैं। लड़की काफी डर गई थी। यह देखकर उन्हीं में से एक युवक ने शिवसैनिकों को अंदर जाने से रोका। इस दौरान शिवसैनिक वहां नारेबाजी करते रहे।

शिवसैनिकों को देखकर लड़की काफी खौफजदा थी। वह रो रही थी। अंत में वह किचन में जाकर छुप जाती है। वहां भी युवती के पीछे शिवसैनिक नारेबाजी करते हुए जाने की कोशिश करते हैं। उन्हीं में से एक युवक उन्हें अंदर नहीं जाने देता। इस दौरान शिवसैनिकों की भीड़ में से कोई वीडियो बनाओ, वीडियो बनाओ कहकर चिल्ला रहा है। रेस्टोरेंट के बाहर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। ये सभी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लड़की की हालत देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आप कैसी संस्कृति बचा रहे हैं।

दरअसल, शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने 12 फरवरी को लट्ठ पूजन कर वैलेंटाइन डे के विरोध की चेतवनी दी थी। इसमें रेस्टोरेंट संचालकों को भी हिदायत दी गयी थी। रेस्टोरेंट में अश्लीलता फैलाते कोई नहीं दिखना चाहिए। हालांकि वायरल वीडियो में अश्लीलता जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि इस तरह वीडियो बनाना और फिर उसे वायरल करना कितना सही है।

गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे से पहले शिवसैनिकों ने लट्ठ पूजन किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि पकड़े जाने पर हम कपल की पिटाई करेंगे। होटल और रेस्टोरेंट में दिखे तो शादी करवा देंगे। सागर की घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि संस्कृति बचाने के नाम पर एक लड़की के साथ ऐसी हरकत कितना जायज है। क्या सार्वजनिक रूप से किसी लड़की को जलील करना सही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this