10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालकेदारनाथ धाम जा रही बस में लगी भीषण आग... धुआं उठता देख...

केदारनाथ धाम जा रही बस में लगी भीषण आग… धुआं उठता देख सामान छोड़कर कूदे यात्री

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर एक यात्री बस में भीषण आग लग गई. बस में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ केदारनाथ धाम जा रहे थे. लोगों का कहना है कि यात्रियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.

एक महिला यात्री ने बताया कि बस के नीचे से धुआं उठता देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई. तुरंत बस को हाइवे पर रोका गया और आनन- फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया. सभी यात्री सामान बस में ही छोड़कर जान बचाकर बाहर निकले. आगजनी की इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि कोई यात्री चपेट में नहीं आया. इस बस में 30 यात्री सवार थे.

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
घटना के बारे में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर का कहना है कि बस महाराष्ट्र के बुलढाणा से केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम जा रही थी, जिसमें कुल 30 तीर्थयात्री यात्रा कर रहे थे. इस बस के साथ एक और बस यात्रियों को लेकर जा रही थी. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी यात्री सुरक्षित रूप से बस से निकल आए थे. यात्री अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. इन यात्रियों को वापस अपने घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...