16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालवार्ड 57 की जनसमस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर को सौंपा...

वार्ड 57 की जनसमस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर को सौंपा ज्ञापन, सड़कों, पार्क और स्कूल जीर्णोद्धार के लिए कमिश्नर को दिए निर्देश

Published on

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 57 की विभिन्न मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री व स्थानीय लोकप्रिय विधायक कृष्णा गौर से आत्मीय भेंट की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए माननीय मंत्री जी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 57 की बदहाल सड़कों के कायाकल्प, पिपलिया एम्स (AIIMS) परिसर के अंदर स्थित विश्राम घाट की व्यवस्थाओं में सुधार तथा पिपलिया के विभिन्न मोहल्लों में नई सीमेंट कंक्रीट (CC) सड़कों का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त अलकापुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त पार्क का निर्माण कराने, हबीबगंज स्थित शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शेड निर्माण, नए टायलेट ब्लॉक का निर्माण, स्कूल भवन की आवश्यक मरम्मत व रंग-रोगन (पुताई) का कार्य कराने तथा विश्वकर्मा नगर में स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए एक नए सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने जैसी अति-आवश्यक जनहितैषी मांगों को पुरजोर तरीके से मंत्री के समक्ष रखा गया। वार्ड 57 की इन तमाम लंबित और महत्वपूर्ण समस्याओं को कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर ने बेहद गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सहूलियत को सर्वोपरि बताते हुए माननीय मंत्री जी ने इन सभी मांगों को तत्काल संज्ञान में लिया। जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उन्होंने मौके से ही भोपाल नगर निगम की आयुक्त (कमिश्नर) को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री गौर ने निगम कमिश्नर को निर्देशित किया कि वार्ड 57 के इन सभी चिन्हित स्थानों का तकनीकी परीक्षण कराकर सड़कों, सुलभ कॉम्प्लेक्स, पार्क और शासकीय स्कूल के मरम्मत कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना (DPR) जल्द से जल्द तैयार की जाए ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जा सकें।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...