मैहर:
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर मुम्बई वापस लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई है।जिससे कार में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।दो लोग गम्भीर रूप से घायल है। हादसा बुधवार की सुबह डेढ़ बजे हुआ है। जब श्रद्धालुओं को महाकुंभ से लेकर वापस लौट रही कार खड़े हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गयी है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, एमपी के मैहर में महाकुंभ प्रयागराज से स्नान कर लौट रही कार मैहर के ग्राम नरौरा NH 30 में खड़े हाइवा वाहन से टकरा गई। कार और खड़े हाइवा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 लोगो की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया। उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने रीवा रेफर किया गया है।
दम्पत्ति और बेटी की मौत
मिली जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (24) के रूप में हुई है। कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें से दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। घायलो में रोहन उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय और मीनाक्षी के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। जहां वहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
तीन की मौत दो घायल
मैहर अपर कलेक्टर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने नवभारत टाइम्स.कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 30 पर नरौरा गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। कार में पांच लोग सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग घायल है। जिन्हें उपचार के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है।
