10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालअमूल-मदर डेयरी के बाद अब सांची की भी 'दही-चीनी', आज रात से...

अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सांची की भी ‘दही-चीनी’, आज रात से 2 महंगा होगा दूध

Published on

भोपाल। राजधानी के आम उपभोक्ताओं पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब मध्य प्रदेश के अपने ब्रांड सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। सांची द्वारा निर्धारित की गई ये नई दरें 15 मई से पूरे शहर और आसपास के इलाकों में प्रभावी हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि सांची ने करीब एक साल के अंतराल के बाद यह वृद्धि की है; इससे पहले पिछले साल 7 मई को दाम बढ़ाए गए थे। भोपाल के पैक्ड दूध बाजार में सांची का वर्चस्व आज भी बरकरार है, जहाँ प्रतिदिन 7.5 लाख लीटर से ज्यादा दूध की खपत होती है। इसके मुकाबले अमूल की बिक्री 90 हजार लीटर और सौरभ व श्रीधी जैसे ब्रांड्स की खपत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को मिलाकर 1 लाख लीटर के करीब है।

हालांकि, बाजार के आंकड़े यह भी बताते हैं कि ब्रांडेड दूध की तुलना में भोपालवासी आज भी खुले दूध को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। शहर में खुले दूध की दैनिक खपत लगभग 10 लाख लीटर है। कीमतों के लिहाज से देखें तो खुला दूध पैक्ड दूध की तुलना में 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता पड़ता है, यही वजह है कि हाल ही में खुले दूध के दामों में हुई 2 रुपये की वृद्धि के बावजूद इसकी मांग में कमी नहीं आई है। सांची के इस फैसले से अब मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...