10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभोपालशिवराज सिंह के एक दांव से चित हो गए सारे दिग्गज, जिसे...

शिवराज सिंह के एक दांव से चित हो गए सारे दिग्गज, जिसे कमलनाथ लेकर गए उसकी बीजेपी में कराई घर वापसी

Published on

भोपाल

मार्च 2024 को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में काफी गहमा-गहमी थी। कांग्रेस के एक दिग्गज नेता को बीजेपी में शामिल होना था लेकिन ऐन मौके पर वह नेता मंच पर नहीं पहुंचा। सियासी अटकलें लगीं। कई मायने निकाले गए। अंत में खुलासा हुआ की बीजेपी के सीनियर नेता इस नाम पर सहमति नहीं बना पाए जिस कारण से बीजेपी में ज्वाइनिंग को होल्ड कर दिया गया। इस घटना के 9 महीने बाद शिवराज सिंह चौहान ने इस नेता को गले लगाकर बीजेपी की सदस्यता दिला थी। शिवराज सिंह चौहान के एक दांव के सामने सारे दिग्गज चित हो गए।

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी की। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ ने बड़ा सियासी दांव खेला था। दीपक जोशी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए और कांग्रेस में शामिल हो गए। दीपक जोशी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में उनके पिता को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर भी कई हमले बोले। कांग्रेस में शामिल होने के बाद इसे कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक कहा गया।

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े
दीपक जोशी को विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन वह बीजेपी उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। इसके बाद से ही दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं लेकिन किसी ना किसी कारण से दीपक जोशी की बीजेपी में ज्वाइनिंग अटक रही थी।

क्यों होल्ड हो गई थी दीपक जोशी की वापसी
दीपक जोशी बीजेपी के खिलाफ लगातार हमला कर रहे थे। उन्होंने पीएम मोदी पर भी टिप्पणी की थी। उनके बयानों के कारण दीपक जोशी की बीजेपी में एंट्री होल्ड हो गई। दीपक जोशी ने शिवराज सिंह चौहान पर खुला हमला बोला था। उन्होंने यहां तक कहा था कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिली थी जिस कारण से उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि राज्य भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। यही कारण थे कि बीजेपी के सीनियर नेता दीपक जोशी के नाम पर सहमत नहीं हुए थे। हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने उनकी ज्वाइनिंग करवा दी।

शिवराज सरकार में मंत्री रहे हैं दीपक जोशी
दीपक जोशी देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। 2003 में वह पहली बार बागली विधानसभा सीट से विधायक बने थे। दूसरी बार उन्होंने हाटपिपल्या विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। वह लगातार तीन बार विधायक रहे और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

चार दिन पहले बुधनी में किया था प्रचार
बीजेपी में शामिल होने के चार दिन पहले दीपक जोशी ने बीजेपी के खिलाफ बुधनी विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने इस दौरान शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला था।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...